बड़ी खबर : धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, समिति प्रबंधक निलंबित, नोटिस भी जारी...

बड़ी खबर : धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, समिति प्रबंधक निलंबित, नोटिस भी जारी... रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिन से तेज बारिश हो रही है। इस बारिश में कई केंद्रों में धान भीग जाने की शिकायत सामने आई है। अब छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा दो अलग-अलग अधिकारी तथा कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें प्रभारी समिति प्रबंधक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मंदिर हसौद जिला रायपुर शिव पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर द्वारा की गई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  इसी तरह महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा जिला विपणन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ जिला रायपुर को इस संबंध में गलत जानकारी देने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह भी पढ़े- भारी बारिश से भीग गया धान, चेतावनी के बाद भी अव्यवस्था, अब मुख्यमंत्री भूपेश ने दिए निर्देश  गौरतलब है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मंदिर हसौद में सहकारिता विस्तार अधिकारी आरंग निधि पाण्डेय द्वारा आज 29 दिसम्बर को समिति का निरीक्षण किया गया। वहां समिति में धान बोरे खुले में पाए गए, जिसमें सिलाई भी नहीं की गई थी। आसामयिक वर्षा होने की संभावना को देखते हुए पूर्व सूचना सभी समितियों को देने के बावजूद भी वहां समिति में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने तथा कार्यालयीन आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में आसामयिक वर्षा और ओलादृष्टि से फसलों तथा घरों को हुई क्षति का त्वरित आकलन करनेे के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। बघेल ने जिला कलेक्टरों को वर्षा और ओलादृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। यह भी पढ़े बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर