राष्ट्रपिता महात्मा गाधी का अपमान : शिकायत के बाद भी संजय दुबे पर नहीं हुई एफआईआर, अब कांग्रेसी करेंगे "उपवास"

राष्ट्रपिता महात्मा गाधी का अपमान : शिकायत के बाद भी संजय दुबे पर नहीं हुई एफआईआर,  अब कांग्रेसी करेंगे "उपवास" रायपुर। महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी फेसबुक में लिखने वाले खाद्य अधिकारी संजय दुबे पर एफआइआर दर्ज नहीं करने के विरोध में कांग्रेसियों ने अब गांधीगिरी करने ठान ली है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोमन चटर्जी ने बताया कि कालीचरण जिन्होंने महात्मा गांधी और अपमानजनक टिप्पणी सारे निगम मंच पर की थी दूसरे दिन उनसे का समर्थन करते हुए संजय दुबे ने फेसबुक में राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमान जनक शब्द लिखे थे। जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक संजय दुबे पर कोई कार्रवाई नहीं की है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

महात्मा गाधी का अपमान, कार्रवाई नहीं हुई

सुमन चटर्जी का कहना है कि गुरुवार को एसपी, आईजी और डीजीपी को ज्ञापन देकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। संजय दुबे द्वारा जो कृत्य किया गया है उस पर सिर्फ विभागीय ही नही, क़ानूनी कार्यवाही भी होना चाहिए। यदि 24 घंटे में संजय दुबे पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्रमिक उपास करेंगे। बतादें सोमवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय दुबे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

फिर झूठी जानकारी दुबे ने फैलाई

संजय दुबे ने अपने फेसबुक पर दूसरे दिन माफीनामा लिखते हुए कहा है कि उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली और गांधीजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखिए कांग्रेसी साइबर सेल में आवेदन देकर उनके इस फेसबुक आईडी हैक होने की हकीकत को सामने लाने की बात कर रहे हैं।

कालीचरण के समर्थन में दुबे ने किया था कमेंट

गुढ़ियारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेता सोमेन चटर्जी के नेतृत्व में देर रात कांग्रेस कार्यकर्ता गंज थाना पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने संजय दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। सोमेन चटर्जी ने बताया कि रायपुर की खाद्य शाखा में पदस्थ अधिकारी संजय दुबे ने महात्मा गांधी के खिलाफ फेसबुक पर लिखा है कि राष्ट्र उन्हें राष्ट्रपिता नहीं मानता। इससे मेरे मन को ठेस पहुंची है। चटर्जी ने अपने आवेदन में दावा किया है कि धर्म संसद में गांधी को गाली देने वाले संत कालीचरण का समर्थन करते हुए संजय दुबे ने यह बात लिखी है। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। यह भी पढ़े बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर