छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी, 106 नए मरीज मिले, जानिए आपके जिले में कितने केस
रायपुर। छत्तीसढ़ में बुधवार को 106 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 36 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत नहीं हुई है। वहीं वर्तमान में कुल 463 सक्रिय मरीज हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 14 जिलों मे आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। ये जिले है- बेमेतरा. बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, एवं बीजापुर। इन जिलों में कोई कोरोना मरीज नहीं मिले।
वहीं बालोद, जशपुर, बस्तर एवं कांकेर से 1-1, कबीरधाम एवं धमतरी से 2-2, दुर्ग एवं कोरबा से 3-3, सूरजपुर से 4, राजनांदगांव से 5 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में 23 हजार 767 सैंपल की जांच हुई। राज्य में औसत पॉजिटिविटी दर 0.45 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर