आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों स्कूल सफाई कर्मचारी आक्रोश पदयात्रा कर बुधवार को राजधानी कूच किया। भारी बारिश के बावजूद इन कर्चमारियों का हौसला पस्त नहीं हुआ। जोश के साथ पदयात्रा कर रायपुर पहुंचे। और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
भारी बारिश भीगे, लेकिन पदयात्रा किया
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि पदयात्रा के दौरान जोरदार बारिश हुई। जिसमें हमारे सभी सफाई कर्मचारी पूरी तरह से भीग गए। फिर भी वे नहीं रुके। निरंतर पदयात्रा जारी रखी। सरकार से हमने अंशकालीन से पूर्णकालीन कर्मचारी बनाने की मांग की है। जिसे हम लेकर रहेंगे।
सड़क में ही धरने पर बैठे
इससे पहले स्कूल सफाई कर्मचारियों का आक्रोश पदयात्रा सरगुजा संभाग, बस्तर संभाग और रायपुर संभाग से बरसते पानी में नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले। लेकिन पुलिस ने सप्रे शाला के पास ही सभी को रोक लिया। सफाई कर्मी सड़क में ही धरने पर बैठ गए। बारिश में भी सफाई कर्मियों का धरना जारी रहा।
बता दें कि रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर आंदोलनकारियों का जमावड़ा है। अभी हाल ही में सहायक शिक्षकों का आंदोलन सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद खत्म हुआ है। जबकि, संविदा नियुक्ति के लिए पंचायत शिक्षकों की विधवा महिलाएं और उनके बच्चे बरसते पानी में आंदोलन पर डटे रही।
यह भी पढ़े
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर