छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी... रायपुर। दिसंबर जाते-जाते सबको भीगो दिया। साल के आखिरी महीने की बारिश ने राजधानी रायपुर में पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मंगलवार रात और बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में जोरदार बारिश हुई। 10 साल पहले रायपुर में 9 दिसंबर 2010 को 64.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी, उसके बाद 28 दिसंबर 2021 को रिकार्ड 66.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार 30 दिसंबर को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। साथ ही गुरुवार और शुक्रवार सुबह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम में हुए बदलाव की वजह से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश की वजह से अधिकांश सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में रिकार्ड गिरावट आई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान भी घटेगा और ठंड बढ़ेगी।

बारिश से बढ़ेगी ठंड

भले ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई हो,लेकिन बारिश की वजह से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी हुई। इस लगातार बारिश की वजह से ठंड में एकदम से बढ़ोतरी हो गई। मौसम विज्ञानियों का भी कहना है कि अब मौसम शुष्क रहेगा और आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

यह सिस्टम बन रहा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके चलते ही बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। उन्होंने कहा कि गुरुवार व शुक्रवार सुबह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के आसार है। यह भी पढ़े आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर