कालीचरण महाराज गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
कालीचरण महाराज गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुर। राष्टपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाला कालीचरण गिरफ्तार हो गया है। उसे छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी है। देर शाम तक पुलिस रायपुर पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़े- धर्म संसद में महात्मा गांधी पर विवादित बयान, कालीचरण महाराज के खिलाफ केस दर्ज
कांग्रेस ने अपराध दर्ज कराया था
राजधानी रायपुर में पिछले दिनों संत समागम आयोजित की गई थी। जिसे धर्म संसद कहा गया था। उसमें कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को गाली देने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को प्रणाम किया था। जिसके बाद बवाल मच गया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई नेताओं ने अपराध कराया था।
खजुराहो से गिरफ़्तार
महाराष्ट्र के पुणे में भी केस दर्ज किया गया था। अब इसी अपराध में कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ पुलिस ने खजुराहो से गिरफ़्तार किया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ पुलिस ने गिरफ़्तार किया
कालीचरण महाराज की गिरफ़्तारी तड़के 4 बजे हुई है। कालीचरण महाराज के लिए खजुराहो में दो जगहों पर ( एक लॉज और एक कॉटेज )पर रुकने की व्यवस्था थी। कालीचरण महाराज को कॉटेज पहुंचने पर पहले से मौजूद छत्तीसगढ पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
कालीचरण ने ये विवादित भाषण दिया था
कालीचरण ने कहा था कि 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…