सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान भी घायल

सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान भी घायल श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों के जैश ए मुहम्मद से सम्बन्ध हैं। इनमें से 2 पाकिस्तानी और 2 स्थानीय आतंकी हैं। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) वहीं दहशतगर्दों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. फिलहाल, घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। शनिवार को भी सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले (Shopian) में लश्कर-ए-तैयाबा (LeT) से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने कश्मीर पुलिस IG के हवाले से लिखा कि अनंतनाग औऱ कुलगाम में हुए अलग-अलग एनकाउंटर में 6 आतंकी ढेर हो गए हैं। मारे गए आतंकियों में से 4 की पहचान हो चुकी है। इनमें से दो पाकिस्तानी नागरिक थे। जबकि, दो स्थानीय आतंकी थे। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के जिलों में दो अलग-अलग आतंकवाद विरोधी कार्रवाई की गईं। पुलिस ने कहा कि अनंतनाग के नौगाम इलाके में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल को सुरक्षा के साथ निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कुलगाम जिले के मिरहामा में मुठभेड़ को अंजाम दिया।यहां तलाशी अभियान के बीच ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। शुरुआत में कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि एक आतंकी मारा गया है। बाद में इस बात की पुष्टि की गई कि दो और आतंकवादियों को ढेर किया गया है। कश्मीर IG विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए. यह जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने कहा, ‘तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला। उन्हें आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। हालांकि, आतंकवादियों ने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी।’ यह भी पढ़े कालीचरण महाराज गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी… पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…