भारत मजबूत स्थिति में, दक्षिण अफ्रीका के गिरे 4 विकेट, गेंदबाजों पर जीत का दारोमदार...
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 305 रन का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर अफ्रीका ने 4 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। यानी उसे अभी भी 211 रन बनाने हैं और उसके सिर्फ 6 विकेट बचे हैं। मैच में अभी एक दिन का खेल बाकी है। लेकिन अंतिम दिन बारिश की संभावना है। भारतीय टीम अब तक सेंचुरियन में टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। कप्तान डीन एल्गर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी थी। टीम ने दूसरे ओवर में ओपनर बल्लेबाज एडेन मार्करम (1) का विकेट गंवाया। उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आउट किया। इसके बाद कीगन पीटरसन (17) ने संघर्ष किया। लेकिन वे अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उन्हें पवेलियन भेजा।
बुमराह ने चटकाए 2 विकेट
साउथ अफ्रीका का स्कोर एक समय 2 विकेट पर 74 रन था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लेकर मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया। पहले उन्होंने रासी वान डर डुसैन (11) को बोल्ड किया। फिर नाइटवॉचमैन केशव महाराज (8) को भी उन्होंने पवेलियन भेजा। महाराज के आउट होते ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया। साउथ अफ्रीका ने 40.5 ओवर में 4 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 122 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं. 7 चौके जड़े हैं।
दूसरी पारी में पंत ने 34 रन बनाए
भारत की तरफ से दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और मार्को जेन्सन दोनों ने 4-4 विकेट झटके। कप्तान विराट कोहली दूसरी पारी में भी फेल रहे। उन्होंने 18 रन बनाए। टीम दूसरी पारी में सिर्फ 174 रन बना सकी। टीम ने पहली पारी में 327 जबकि साउथ अफ्रीका ने 197 रन बनाए थे।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…