छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी से टीकाकरण अभियान, 15-18 आयु वर्ग को लगेगा टीका, लेकिन करना होगा ये काम

छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी से टीकाकरण अभियान, 15-18 आयु वर्ग को लगेगा टीका, लेकिन करना होगा ये काम रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसमें 15 से 18 आयु के किशोरों और युवाओं को कोरोना टीका लगाया जाएगा। इस अभियान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश में टीकाकरण के स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से किशोरों और युवाओं को को-वैक्सीन टीका लगाने की अनुमति मिली है।   (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) राज्य के 16 लाख 35 हजार किशोरों और युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इनके लिए अलग टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था नहीं की गई है। पहले से संचालित टीकाकरण केंद्रों में ही टीके लगाए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में कुल 4000 से अधिक केंद्र हैं। इसमें 1000 से अधिक केंद्र बंद पड़े हैं। व्यवस्था के मद्देनजर सभी केंद्रों को शुरू करने के निर्देश जिला स्तर पर दे दिए गए हैं। टीका लगने के दौरान यहां पर 15 से 18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अलग-अलग काउंटर होंगे।

आनलाइन कराना होगा पंजीयन 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल में ही आनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की व्यवस्था टीकाकरण केंद्रों में की गई है। खुद से आनलाइन पंजीयन न कर पाने की स्थिति में काउंटर में ही स्वास्थ्य कर्मी द्वारा पंजीयन कर दिया जाएगा। इस बीच टीका लगवाने आने वाले किशोरों और युवाओं को आयु से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।

 छत्तीसग में 8 लाख से अधिक को-वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य के पास वर्तमान में 30 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध है। 15 से 18 आयु वर्ग को सिर्फ को-वैक्सीन ही लगने हैं। प्रदेश के पास कुल वैक्सीन में आठ लाख से अधिक को-वैक्सीन की उपलब्ध है। इसलिए टीकाकरण में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।

पुराने केंद्रों में ही किशोरों को टीका

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. वीआर भगत का कहना है कि 15 से 18 आयु के किशोरों और युवाओं को टीकाकरण के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई है। इसमें टीकाकरण के संबंध में चर्चा हुई। प्रदेश में 16 लाख से अधिक के टीकाकरण का लक्ष्य है। पहले से संचालित केंद्रों में ही टीका लगाया जाएगा। व्यवस्था के तहत इनके लिए अलग काउंटर होंगे। यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी… पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…