अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे रणजी मैच, इस टीम में हुआ चयन
अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे रणजी मैच, इस टीम में हुआ चयन (Arjun Tendulkar will play Ranji match,)
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर रणजी मैच खेलेंगे। उनका चयन टीम में हुआ है। वे तेज गेंदबाज है। साथ ही बाये हाथ के बल्लेबाज भी है। उनका चयन आईपीएल में भी हुआ था। लेकिन उसे किसी भी मैच में मौका नहीं मिला।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ रणजी ट्राफी के पहले 2 मैचों में मुंबई टीम की अगुवाई करेंगे। मुंबई 41 बार का रणजी चैंपियन हैं। उसे इस बार 9 टीमों के एलीट ग्रुप-सी में रखा गया है। वह अपना पहला मैच 13 जनवरी से महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा।
यह भी पढ़े- भारत मजबूत स्थिति में, दक्षिण अफ्रीका के गिरे 4 विकेट, गेंदबाजों पर जीत का दारोमदार…
इसके बाद वह कोलकाता में 20 जनवरी से दिल्ली का सामना करेगा। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान, अरमान जाफर, आकर्षित गोमेल और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे को 20 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।
ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई टीम की बात की जाए तो तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी टीम में जगह मिली है। वे टूर्नामेंट से फर्स्ट क्लास डेब्यू कर सकते हैं। वे दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें टीम में शामिल किया था। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वे चोट के कारण यूएई में हुए दूसरे चरण से बाहर हो गए थे। 22 साल के अर्जुन ने अब तक 2 टी20 मैच में 3 विकेट लिए हैं और 3 रन बनाए हैं। पिछले साल कोराेना के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका। एक बार फिर से देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।
मुंबई की टीम इस प्रकार है
पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्टन डायस और अर्जुन तेंदुलकर।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी से टीकाकरण अभियान, 15-18 आयु वर्ग को लगेगा टीका, लेकिन करना होगा ये काम
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…