अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोरोना पॉजिटिव
अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोरोना पॉजिटिव (actor shilpa shirodakar corona)
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मी सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं। करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर जैसे बड़े सितारे संक्रमित हुए। अब अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी
शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। शिल्पा ने अपनी पोस्ट में बताया है कि 4 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
बता दें कि शिल्पा पहली ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने जनवरी के महीने में ही वैक्सीन लगवा ली थी।
शिल्पा ने फैंस को दी सलाह
शिल्पा ने अपनी पोस्ट में फैंस को सुरक्षित रहने और वैक्सीन लगवाने की भी सलाह दी है। शिल्पा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- आप सभी सुरक्षित रहें। वैक्सीन लगवाएं और सभी नियमों का पालन करें। आपकी सरकार को पता है कि आपके लिए क्या बेस्ट है। बहुत सारा प्यार।
बता दें कि शिल्पा हम, खुदा गवाह और आंखें जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह अपनी फैमिली संग दुबई में रह रही हैं।
वहीं बीते दिन बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…