उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव समय पर, इस दिन होगा तारीखों का ऐलान
उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव समय पर, इस दिन होगा तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली। देश में कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संकट के बीच मतदान की तैयारी को लेकर आज लखनऊ में चुनाव आयोग ने बैठक की है। इसके बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर स्थिति साफ की। आयोग ने बताया कि सभी राजनीतिक दल कोरोना के तीसरे लहर की आशंका के बीच भी समय पर ही चुनाव चाहते हैं। यह भी साफ किया गया कि आखिरी मतदाता सूची 5 जनवरी को आएगी, मतलब चुनाव की तारीखों का ऐलान उसके बाद ही होगा।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
- आगामी विधानसभा चुनाव में कोरोना को लेकर दिव्यांग और 80 साल के ऊपर के लोगों को घर से ही मतदान की सुविधा मिलेगी।
- चुनाव आयोग की तरफ से जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश के सभी दल समय पर ही चुनाव चाहते हैं। उनका मानना है कि ओमिक्रॉन की वजह चुनाव नहीं टलना चाहिए। ऐसे में चुनाव आयोग ने कई बड़े ऐलान किए हैं जो हम आपको यहां बता रहे हैं।
चुनाव आयोग के 10 ऐलान
- चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कई सुझाव दिए हैं। उनकी तरफ से बताया गया कि राजनीतिक दल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव चाहते हैं।
- इसके अलावा रैलियों की संख्या सीमित रखने पर राजनीतिक दल सहमत हैं। इतना ही नहीं राजनीतिक दलों ने मांग की है कि कोरोना को देखते हुए दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को घर में ही मतदान की सुविधा मिलनी चाहिए।
- कोरोना को लेकर मतदान केंद्र पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए चुनाव आयोग ने बताया कि करीब 11 हजार पोलिंग बूथ बढ़ाए जाएंगे। एक बूथ पर जहां पहले 1500 वोटर हुआ करते थे अब वहां सिर्फ 1200 लोगों की वोटिंग की व्यवस्था होगी।
- देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में नए वोटरों की संख्या में तीन गुने की बढ़ोतरी हुई है। 18-19 साल के युवा वोटरों में हजार पुरुष मतदाता पर 839 महिलाओं का अनुपात था जो बढ़कर अब 868 तक पहुंच चुका है।
- चुनाव आयोग ने कहा कि पांच जनवरी तक अपडेटेड मतदाता सूची बनाई जाएगी। हालांकि इसके बाद नामांकन के आखिरी दिन तक अतिरिक्त सूची भी बनेगी ताकि कोई भी व्यस्क छूट ना जाए। इसका मतलब है कि चुनावों की तारीखों का ऐलान भी 5 जनवरी के बाद ही होगा।
- यूपी विधानसभा चुनाव में ठंड के मौसम को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान के समय को बढ़ा दिया है। मतदाता सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग कर सकेंगे।
- इस बार विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में 400 मॉडल पोलिंग बूथ पनाएंगे। हर क्षेत्र में एक आदर्श पोलिंग बूथ होगा जो हर सुविधा से लैस होगा।
- यूपी चुनाव में महिलाओं के लिए 800 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे जहां महिलाएं आराम से मतदान कर पाएंगी।
- यूपी के सभी बूथों पर सिर्फ ईवीएम के जरिए ही वोटिंग होगी।
- यूपी चुनाव में पूरी तरह से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी मतदान बूथों पर व्यवस्था की जाएगी।
- ॉयह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…