रेल यात्रियों को राहत, कल से चलेगी लोकल ट्रेनें
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को 31 दिसंबर से राहत मिलेगी। ब्रजराजनगर- इब रेलवे स्टेशन के बीच चौथी लाइन से जोड़ने के लिए ट्रेने रद्द कर दी गई थी। लेकिन अब गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर और टिटलागढ़ पैसेंजर पटरी पर आएगी। इसके अलावा कुछ और ट्रेनें हैं वह चलने लगेंगी। 7 दिन तक पटरी पर काम चलता रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
सप्ताहभर से यात्रियों को ट्रेन सुविधा नहीं मिल रही थी। वह परेशान थे। यही वजह है कि या तो यात्री निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे या फिर काम अटका हुआ था। सबसे ज्यादा दिक्कत दैनिक यात्रियों को हो रही थी। क्योंकि 08861 गोंदिया - झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर एक्सप्रेस , 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू पैसेंजर एक्सप्रेस , 08264 बिलासपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल व 08263 टिटलागढ़ बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल उनके लिए सबसे सुविधाजनक ट्रेन है।
लेकिन सुविधा नहीं मिलने से वे परेशान थे। पर अब इनको रद्द करने की जो अवधि रेलवे ने निर्धारित की थी वह गुरुवार को समाप्त हो गई।
कोचिंग डिपो में भी इन ट्रेनों की रैक की मरम्मत व सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। सप्ताहभर से इन ट्रेनों की रैक यार्ड में खड़ी थी। हालांकि इनके नहीं चलने से नुकसान रेलवे को ही हुआ है। पर रेलवे का मानना है कि अंधोसंरचना का काम बेहद जरूरी है।
इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी जरूर होती है। पर इन कार्यों से ट्रेनों के परिचालन में सुधार होता है। यात्री सुरक्षित गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। इन ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से सबसे ज्यादा सुविधा छोटे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी। उन्हें इसका इंतजार भी था।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…