सेंचुरियन टेस्ट : टीम इंडिया ने जीता मैच, सीरीज में बनाई बढ़त
सेंचुरियन टेस्ट : टीम इंडिया ने जीता मैच, सीरीज में बनाई बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट जीता है, जबकि ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई है। टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मेजबान टीम को 305 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन स्टंप्स तक 4 विकेट झटक लिए थे। 5वें दिन लंच के ठीक बाद बाकी के 6 विकेट निकालकर विराट कोहली की सेना ने मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही उसने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बुमराह और शमी का चला जादू
साउथ अफ्रीकी टीम के लिए दूसरी पारी में कप्तान डीन एल्गर ही भारतीय गेंदबाजों का सामना करन सके। पूरी टीम दूसरी पारी में 191 रनों पर सिमट गई। उन्होंने 77 रन की पारी खेली, जबकि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे, जबकि अफ्रीका की पहली पारी 197 रनों पर ढेर हो गई थी। कोहली की टीम ने दूसरी पारी में 174 रन बनाते हुए मेजबान को 305 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी और निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए।
पहली बार सेंचुरियन में मिली जीत
दुनिया की 9 विदेशी टीमों ने कम से कम एक टेस्ट मैच यहां खेला है, लेकिन इससे पहले सिर्फ दो ही टीम इस अभेद्द किले को जीत पाई थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को यहां जीत नसीब हुई थी। अब टीम इंडिया ने कमाल किया है।
दूसरी ओर पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश को पछाड़ते हुए भारत सेंचुरियन जीतने वाला पहले एशियाई देश भी बन गया है।
50वीं बार 200 के अंदर किया आउट
इस तरह विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट मैच में विपक्षी टीम की पारी को 200 रन के भीतर 50वीं बार समेटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इस मैच से पहले वह और साउथ अफ्रीका के पूर्व ग्रीम स्मिथ 48-48 के बराबरी पर थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पीटर मे हैं, जिनकी अगुआई में इंग्लैंड ने ऐसा कारनामा 40 बार किया था।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…