छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार दुर्ग। गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत के बाद आरोपी मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। लड़कियों ने पहले उससे पूछताछ की, लेकिन वह साफ मुकर गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) का कर्मचारी है। वह छात्राओं की वीडियों अपने मोबाइल में देखा करता था। ये पूरा मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां के आशीष नगर में बीएसपी कर्मी फगन लाल पवार अपने मकान में गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। जबकि वह स्वयं सेक्टर 5 में रहता है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

कैसे शक हुआ

मकान मालिक फगन लाल पवार तीन दिन पहले हॉस्टल पहुंचा। उसने बीएससी स्टूडेंट से बोला कि आपके कमरे की बालकनी की लाइट क्यों जलती रहती है। इस पर लड़की को शक हुआ। कमरे के पीछे की बालकनी की लाइट के बारे में उसे कैसे पता चला। इसके बाद उसने अपनी दो और दोस्तों को यह बात बताई। कैमरा लगा होने के शक से उन्होंने पूरे कमरे चेक किया। इस दौरान फॉल सीलिंग में एक कैमरा लगा मिला।

3 कमरों में सीसीटीवी कैमरा

गर्ल्स हॉस्टल में कुल 5 कमरे हैं। तीन कमरों में कैमरा लगा हुआ पाया गया है। इसमें ऊपर के दो कमरों में लड़कियां रह रही थी। एक कमरा खाली था। वर्तमान में हॉस्टल में कुल 5 लड़कियां रह रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा मैकनिक को बुलवाकर सभी कैमरे निकलवाए और DVR सहित उसे जब्त किया।

आरोपी से पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बीएसपी कर्मी फगन लाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद डीवीआर बरामद कर लिया है, लेकिन पुराने फुटेज को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। हॉस्टल 3 साल से संचालित है। डीवीआर में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी बीएसपी कर्मी पर अपराध दर्ज किया हैं। यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी… पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…