कोर्ट में कालीचरण महाराज के समर्थकों का हंगामा, जमकर की नारेबाजी...
कोर्ट में कालीचरण महाराज के समर्थकों का हंगामा, जमकर की नारेबाजी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आज कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने रायपुर कोर्ट में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया था।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कोर्ट में अतिरिक्त फोर्स तैनात
कोर्ट परिसर में गरम माहौल को देखते हुए कोर्ट परिसर के अंदर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट परिसर में लगातार नारेबाजी का दौर चल रहा है। कोर्ट परिसर में अब गहमागहमी का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके साथ साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।
[caption id="attachment_7244" align="aligncenter" width="629"]

कालीचरण महाराज रायपुर कोर्ट में ले जाते हुए[/caption]
महाराष्ट्र पुलिस भी पहुंची रायपुर
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस की टीम कालीचरण महाराज को हिरासत में लेने के लिए रायपुर पहुँच चुकी है। बता दें महात्मा गांधी के संबंध में आपत्तीजनक बातें कहने के आरोप में कालीचरण महाराज पर अकोला महाराष्ट्र और पूणे में भी एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस भी कालीचरण महाराज को गिरफ्त में लेने की नियत से राजधानी पहुँच गई है।
बता दें कि धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उसे फरार बताया जा रहा था। अब मिली जानकारी के मुताबिक, संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है।
महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर और पुणे में केस दर्ज किया गया था। कल शाम ही खबर आई थी कि कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गए हैं। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि कालीचरण महाराज खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान में रह रहे थे। आज सुबह 4 बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…