छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी
रायपुर। चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन ने आज सभी कलेक्टर की वीडियो कांफ्रेंसिंग ली। इसमें उन्होंने कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के मद्देनजर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये। कलेक्टरों को कहा गया है कि जिस भी गांव में एक भी पॉजिटिव मरीज है, उसे कटेनमेंट जोन बनाया जाये।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
शहरी इलाकों में भी अगर कोई एक भी संक्रमित मिलता है, तो उसे भी कंटेनमेंट जोन बनाया जायेगा। पॉजेटिव मरीज के कांटेक्स ट्रेसिंग में सख्ती के निर्देश दिये गये हैं। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये लोगों को रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रखने के भी निर्देश कलेक्टरों को चीफ सिकरेट्री ने दिये हैं।
मरीजों को हर हाल में 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं विदेश यात्रा से आये लोगों को भी होम क्वारंटीन में तब तक रखा जायेगा, जब तक उनकी जिलों में करायी गयी रिपोर्ट ना आ जाये।
कलेक्टरों को इस बात का भी निर्देश दिया गया है रेल, हवाई और सड़क मार्ग से दूसरे राज्यों से आने वालों लोगों की सीमावर्ती सड़क पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की जाये। विदेश से आये लोगों की जांच सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाना जरूरी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…