ओमिक्रोन से दहशत : नए साल के जश्न पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, देखिए आदेश...

ओमिक्रोन से दहशत : नए साल के जश्न पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, देखिए आदेश... रायपुर/कोरबा। रायपुर जिले में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिर्फ एक तिहाई (33 प्रतिशत) की अनुमति दी गई है। वहीं कोरबा व रायगढ़ जिले में नए साल के सार्वजनिक जश्न पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इस संबंध में कलेक्टोरेट से प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी कर दिया गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने पुराने आदेश को संशोधित करते हुए न्यू ईयर सेलिब्रेशन समेत अन्य आयोजनों में क्षमता से 50 फीसदी गैदरिंग की बजाय अब एक तिहाई कर दिया है।  यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी इधर, देश-प्रदेश के जिलों में कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरबा जिले में सावधानी स्वरूप यह आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर रानू साहू द्वारा जारी किए गए आदेश में नव वर्ष के उपलक्ष्य में होटलों और सार्वजनिक स्थानों में उत्सव या पार्टी का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार

आदेश के उल्लंघन पर होगी यह कार्रवाई

प्रशासन के इस आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, एपेडेमिक डिसीज एक्ट एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर रानू साहू ने इस संबंध में सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को भी आदेश का पालन कराने के लिए जरूरी सभी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने दिया आदेश

बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। इसके तहत ऐसे सार्वजनिक आयोजनों में क्षमता से एक तिहाई यानी 100 की क्षमता वाली जगह पर केवल 33 लोगों को शामिल होने की अनुमति देने को कहा है। रायगढ़, कोरबा सहित कुछ जिलों में प्रशासन ने होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी के आयोजन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक आयोजनों से संबंधित नई गाइडलाइन भेजी है। इसके तहत धार्मिक, खेलकूद, सामाजिक एवं अन्य सभी प्रकार के आयोजनों तथा नए साल पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रतिबंध का दायरा बढ़ाया गया है।

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, रायगढ़ में सबसे ज्यादा

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। अभी यहां 463 सक्रिय मरीज हो गए हैं। यह पिछले चार-पांच महीनों के दौरान सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। सबसे अधिक 127 मरीज रायगढ़ जिले में ही हैं। रायपुर में 82, बिलासपुर में 61 और दुर्ग में 45 मरीजों का इलाज चल रहा है। देखिए आदेश -   यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी… पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान आक्रोश पदयात्रा : स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंचे रायपुर, बोले- पूर्णकालीन कर दो, पुलिस ने रास्ते में रोका बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…