कोर्ट ने कालीचरण महाराज को पुलिस कस्टडी में भेजा, पुलिस करेगी पूछताछ
कोर्ट ने कालीचरण महाराज को पुलिस कस्टडी में भेजा, पुलिस करेगी पूछताछ
रायपुर। कालीचरण महाराज को रायपुर कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड दी है। अब महाराज से राजधानी पुलिस पूछताछ करेगी।
दरअसल, रायपुर कोर्ट ने कालीचरण महाराज को पुलिस रिमांड पर दिए जाने का पुलिस का आग्रह मान लिया है। जेएमएफसी चेतना ठाकुर ने पुलिस के रिमांड आवेदन को मंज़ूर किया है, लेकिन दो दिनों की ही अनुमति दी है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कोर्ट में देर शाम राजधानी पुलिस कालीचरण महाराज को लेकर पहुंची, जहां क़रीब डेढ़ घंटे से उपर समय तक अधिवक्ताओं के पैनल ने कालीचरण महाराज के पक्ष में तर्क दिया।
छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार
कालीचरण महाराज कस्टडी
इधर, पुलिस की ओर से लोक अभियोजक ने न्यायालय से कहा कि कालीचरण महाराज से पूछताछ अभी नहीं हो पाई है, पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की आवश्यकता है।
जेएमएफसी कोर्ट ने पुलिस को कालीचरण महाराज को दो दिनों के लिए रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए है। हालांकि यह रिमांड सशर्त है।
इस बीच कालीचरण महाराज को कोर्ट लाया गया। बड़ी संख्या में समर्थक कोर्ट पहुंच गए थे। भीड़ और शोरगुल इतना ज़्यादा था कि पुलिस ने भीड़ को कोर्ट से बाहर करते हुए पूरे परिसर को ताला बंद कर दिया।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, ठंड और बढ़ेगी…
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…