बढ़ती ठंड से नए साल का शुभारंभ, जानिए आज के मौसम का हाल

बढ़ती ठंड से नए साल का शुभारंभ, जानिए आज के मौसम का हाल रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नए साल का आगाज घने कोहरे और बढ़ती ठंड से होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। साल के आखिरी दिन शुक्रवार 31 दिसंबर को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहेगा। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिनभर काले बादल ही छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब तो पारे में और गिरावट आएगी। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार 31 दिसंबर और नए साल एक जनवरी को सुबह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाएगा। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। गुरुवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये सिस्टम बन रहा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किमी ऊंचाई तक है। इसकी वजह से गुरुवार दिनभर बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। उन्होंने कहा कि इस तंत्र के पूर्व की ओर चली जाने के कारण प्रदेश में शुक्रवार 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आकाश भी साफ रहेगा।

इन जिलों में हुई बारिश

दुर्ग में 10 सेमी, पाटन-बसना-सरायपाली में 7 सेमी, रायपुर, डोंडीलोहारा, शिवरीनारायण में 3 सेमी, छूरा-महासमुंद में 5 सेमी सहित बहुत से क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…