2022 gazetted holidays : 2022 की छुट्टियों की लिस्ट घोषित, देखिए सूची
2022 gazetted holidays : 2022 की छुट्टियों की लिस्ट घोषित, देखिए सूची
डेस्क। साल 2022 की शुरुआत छुट्टी (शनिवार) से हो रही है। केन्द्र सरकार ने भी 2022 की छुट्टियों की लिस्ट घोषित कर दी है। जिसमें कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अनिवार्य छुट्टियों (Gazetted holidays) के साथ वैकल्पिक छुट्टियों (Optional holidays) की लिस्ट जारी की है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
2022 में 14 अनिवार्य छुट्टी
अनिवार्य अवकाश को राजपत्रित अवकाश भी बोला जाता है, जिन्हें लेना ही होता है। वहीं वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट में से कुछ ही छुट्टी ले सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी (National capital) के बाहर मौजूद प्रशासनिक कार्यालयों (Administrative offices) में 14 अनिवार्य छुट्टियां रहेंगी। वहीं 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से 3 छुट्टियों को ले सकते हैं।
2022 की अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट (List of 2022 gazetted holidays)
- गणतंत्र दिवस (Republic Day) : 26 जनवरी, 2022
- महावीर जयंती (Mahavirr Jayanti) : 14 अप्रैल, 2022
- गुड फ्राइडे (Good Friday) : 15 अप्रैल, 2022
- ईद-उल-फितर (Eid-al-Fitr) : 03 मई, 2022
- बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) : 16 मई, 2022
- बकरीद (Bakrid) : जुलाई 10,2022
- मुहर्रम (Muharram) : 09 अगस्त, 2022
- स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) : 15 अगस्त, 2022
- महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi’s Birthday) : 02 अक्टूबर, 2022
- दशहरा (Dussehra) : 05 अक्टूबर, 2022
- पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (Prophet Mohammad’s Birthday) : 07 अक्टूबर, 2022
- दिवाली (Diwali) : 24 अक्टूबर 2022
- गुरु नानक जयंती (Guru Nanak’s Birthday) : 08 नवंबर, 2022
- क्रिसमस (Christmas Day) : 25 दिसंबर, 2022
कई राज्यों में महाशिवरात्रि और होली की छुट्टी भी रहेगी।
इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च (मंगलवार) और होली 18 मार्च (शुक्रवार) को रहेगी।
कोरोना के कारण नए साल का जश्न फीका
नया साल शुरू होने में बस एक दिन बचा है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नए साल जश्न नहीं मना पाएंगे। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…