23 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन, 1270 हुई कुल केस, जानें देश में कुल संक्रमित मरीज...

23 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन, 1270 हुई कुल केस, जानें देश में कुल संक्रमित मरीज... नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 16,764 नए मरीज मिले हैं। वहीं, इस वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस 1270 तक पहुंच गए हैं। 450 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। उसके बाद दिल्ली में 370 मामले और केरल 100 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। 23 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन संक्रमण के मरीज मिले हैं। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ''पिछले 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन खुराक के प्रशासन के साथ, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 144.54 करोड़ से अधिक हो गया है। रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है। वहीं, 0.89% पर साप्ताहिक सकारात्मकता दर पिछले 47 दिनों से 1% से कम बनी हुई है।'' देखिए ओमिक्रोन के जिलेवार आंकड़े- बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 16,764 नए मामले सामने आने और 220 मरीजों के जान गंवाने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गई है। स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 66 लाख 65 हजार से अधिक टीके लगाये गये और इस दौरान सात हजार पांच सौ पिचासी मरीज संक्रमण से ठीक हुए। संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की राष्‍ट्रीय दर 98 दशमलव तीन-छह प्रतिशत हो गई है। कोविड महामारी से अब तक तीन करोड़ 42 लाख 66 हजार मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। पिछले चौबीस घंटों में 16 हजार सात सौ चौंसठ नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 67 करोड़ 78 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…