कालीचरण के बिगड़े बोल पर कोहराम, सीएम भूपेश बोले- कालीचरण है या गालीचरण, किसने भेजा था...
रायपुर। धर्म संसद कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी माहौल गरमा गया है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी को अपशब्द कहा गया। इसके बाद कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया गया। कालीचरण के विरोध में कांग्रेस ने मौन धरना प्रदर्शन दिया। पार्टी ने गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम रखा। यहां रघुपति राघव राजा राम, गांधी मेरा अभिमान सबको सन्मति दे भगवान जैसे भजन गाए गए। कुछ छोटे बच्चे मंच पर गांधी की वेशभूषा में थे।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मौन धरना प्रदर्शन के बाद सीएम भूपेश ने मंच से कहा, वो कालीचरण है या गालीचरण है, गाली देने के लिए भेजा गया था क्या? छत्तीसगढ़ में उन्हें कभी नहीं देखा गया, अचानक प्रकट हुए और महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे की प्रशंसा करने लगे। महात्मा गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। धर्म संसद में इस तरह की बातें की गईं।
देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/shorts/Lcy3RQvB0dY
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सन् 1934-35 में जब महात्मा गांधी रविंद्र नाथ टैगोर के आश्रम में गए, तो टैगोर ने उनके स्वागत में गीत लिखा एकला चलो रहे..। तब उन्होंने स्वागत भाषण में महात्मा शब्द का प्रयोग किया। तो ये लोग जो खिलाफ बोल रहे हैं, क्या रविंद्र नाथ टैगोर से बड़ा गालीचरण हो गया है?
महाराज कालीचरण ने दी थी गाली
रायपुर के रावणभाठा मैदान में 26 दिसंबर को धर्म संसद आयोजित की गई थी। इसमें अकोला महाराष्ट्र के कालीचरण ने कहा था कि 1947 में मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने धारा 294, 505(2) के तहत मामला दर्ज कराई थी। अब धारा राजद्रोह के मामले में 153 A (1)(A), 153 B (1)(A), 295 A ,505(1)(B) , 124A केस दर्ज है। कालीचरण 1 जनवरी तक रायपुर की पुलिस कस्टडी में है।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…