टंगिया से महिला की हत्या, आरोपी जेठ गिरफ्तार

टंगिया से महिला की हत्या, आरोपी जेठ गिरफ्तार कोरबा। जिले में एक महिला की उसकी जेठ ने हत्या कर दी है। दोनों में जमीन विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसके  टंगिया से 3 बार वार कर मार दिया। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के छिंदपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, छिंदपुर निवासी अमेरिका बाई (38) पति गिरधारी श्रीवास की मौत के बाद अपने सास ससुर के साथ गांव में रहती थी। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह घर के पास काम कर रही थी। उसी दौरान उसका जेठ बनवारी श्रीवास (44) करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा और जमीन को लेकर अमेरिका बाई से विवाद करने लगा। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के बीच में जमीन को लेकर पुराना विवाद था। शुक्रवार को फिर से जब विवाद हुआ तो बनवारी ने पहले तो झगड़ा किया। इसके बाद घर के अंदर गया, टंगिया लाया और महिला के गले में 3 बार मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बनवारी फरार हो गया था। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त घटनास्थल पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने जब महिला की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं कुछ देर बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद बनवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…