नक्सली और कोबरा बटालियन के बीच भीषण मुठभेड़, एक जवान शहीद, कई नक्सली मारे जाने का दावा

नक्सली और कोबरा बटालियन के बीच भीषण मुठभेड़, एक जवान शहीद, कई नक्सली मारे जाने का दावा सुकमा। कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के किस्टाराम के पालाचमा की पहाड़ियों में चल रही है। मुठभेड़ में एक जवान शहीद होने की सूचना मिली है। इधर, पुलिस कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। घटनास्थल पर बैकअप पार्टी को भी रवाना किया गया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से किस्टाराम इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन के जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। जब जवान पालाचमा की पहाड़ियों पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

नक्सली मुठभेड़ में जवान शहीद

कोबरा के जवानों ने फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान जवान वीरेंद्र सिंह को गोली लग गई। जिन्हें साथी जवानों ने घटनास्थल से निकाला। घायल जवान को हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेफर करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जवान ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सुकमा से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया गया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…