Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप जीत लिया है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए वर्षा बाधित फाइनल मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही जूनियर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। 2012 में केवल उसे संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था। भारत अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अबतक एक बार भी नहीं हारा है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने वर्षाबाधित खिताबी मुकाबले में 38 ओवरों में 9 विकेट पर 106 रन का स्कोर बनाया। डकवर्थ लुइस नियम (डीएलएस) के तहत भारत को मैच जीतने के लिए 102 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे उसने 21.3 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दरअसल, भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हार गई थी। इसके बाद टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की और फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाई।
नहीं चले श्रीलंका के बल्लेबाज
फाइनल मुकाबले की पहली पारी में बारिश ने खलल डाला और मैच को 50 ओवरों से घटाकर 38 ओवरों तक सीमित करना पड़ा। बारिश आने तक श्रीलंकाई पारी के 32 ओवर पूर हो चुके थे और ब्रेक के बाद उन्हें सिर्फ 6 ओवर खेलने के लिए मिले। हालांकि भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे और निर्धारित 38 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 106 रन बना पाए। 32वें ओवर तक श्रीलंका ने 7 विकेट गंवा दिए थे।
भारत को मिला 102 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम के लिए स्पिनर विकी ओस्टवाल और कौशल तांबे ने कुल 5 विकेट लिए। डकवर्थ लूईस नियम के अनुसार भारतीय टीम को 38 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय पारी की भी शुरुआत खराब रही और पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर ही गिर गया था।
हरनूर सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यसिरु रोड्रिगो का शिकार बने। इसके बाद ओपनर अंगकृष रघुवंशी (56) और शेक रशीद (31) ने 96 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को 8वीं बार एशिया कप का विजेता बना दिया।
1989 से लेकर अब तक 9 बार अंडर-19 एशिया कप खेला गया है, जिसमें से 8 बार भारत ने खिताब अपने नाम किया है। 2017 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराते हुए एशिया कप जीता था। 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला टाई होने की वजह से ट्रॉफी शेयर की गई थी।
एशिया कप विजेता
1989: भारत
2003: भारत
2012: भारत और पाकिस्तान (शेयर)
2013: भारत
2016: भारत
2017: अफगानिस्तान
2018: भारत
2019: भारत
2021: भारत
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार
पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…