नवागढ़ को नगर पालिका की सौगात, मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

नवागढ़ को नगर पालिका की सौगात, मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले में बड़ी घोषणा की। जिले के नवागढ़ को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने का ऐलान किया। साथ ही नवागढ़ अस्पताल का 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में उन्नयन करने और जोड़ा जैतखाम के लिए एक करोड़ देने का वादा किया। वहीं संबलपुर में पुलिस चौकी की घोषणा की। 

राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता 

दरअसल, मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह एवं ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा भी उपस्थित थे। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

बाबा गुरु घासीदास ने सूत्र वाक्य दिया मनखे-मनखे एक समान

मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सूत्र वाक्य दिया मनखे-मनखे एक समान, मानव-मानव में कोई भेदभाव नहीं है, सब समान हैं। इसके अलावा उन्होंने सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है का संदेश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा गुरु घासीदास एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल रही है और प्रदेश के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य करते हुए जनता की सेवा कर रही है। 

छत्तीसगढ़ शांति का टापू है

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सामाजिक समरसता छत्तीसगढ़ की पहचान है, छत्तीसगढ़ शांति का टापू है, प्रदेश में वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समाज में व्याप्त अंधकार एवं बुराईयों को दूर करने अनेक संत महात्माओं ने जन्म लिया इनमे गुरु नानकदेव, संत कबीर, महावीर स्वामी एवं बाबा गुरु घासीदास जैसे अनेक संतों ने समाज को एक नई राह दिखाई और पूरी मानवता की भलाई के लिए कार्य किया।

मुख्यमंत्री भूपेश ने नये साल की बधाई दी

भूपेश ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए संचालित योजनाओं को जारी रखा गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अन्तर्गत किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरित की गई। इसके अलावा भूमिहीन लोगों को सालाना 6000 रूपए की राशि देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नये साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

बाबा गुरु घासीदास ने प्रेम, भाईचारे का संदेश दिया

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती में परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास का अवतरण हुआ, जिन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेद-भाव, असमानता को दूर करने का प्रयास किया। बाबा ने जीवन भर तपस्या कर पूरी मानवता को एकता, प्रेम, भाईचारे का संदेश दिया। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में 17 दिसम्बर को शपथ ग्रहण कर बाबा की जयंती 18 दिसम्बर से कार्य करना शुरु किया। सबसे पहले किसानों का कर्ज माफी शपथ ग्रहण के दिन दो घण्टे के भीतर ही कार्यवाही पूरी की। प्रदेश सरकार बाबा के बताये मार्ग पर लोगों की सेवा कर रही है। गृहमंत्री ने आम नागरिकों को नये साल की शुभकामनाएं दी। 

बाबा के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ खुशहाल राज्य-मंत्री चौबे

कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने तीन वर्ष के भीतर आम लोगों की भलाई के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया है। बाबा के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ देश का सबसे समृद्ध एवं खुशहाल राज्य बनेगा। किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के साथ अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफी की कार्यवाही की गई। बाबा ने समाजिक समरसता, प्रेम, भाईचारे का संदेश दिया। कृषि मंत्री ने लोगों को एक जनवरी नया साल की बधाई दी। स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल बन्जारे एवं बेमेतरा विधायक  आशीष छाबड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

विजेता पंथी दल को पुरस्कार वितरित

समारोह में मुख्यमंत्री ने ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के विजेता पंथी दल को पुरस्कार वितरित किए। प्रथम पुरस्कार एक लाख 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 75 हजार रुपये एवं स्पर्धा में शामिल पंथी नृत्य दलों को 3100 रुपये सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…