पद्मश्री तीजन बाई ने पत्रकार गजेंद्र रथ वर्मा का किया सम्मान, राजभाषा संकल्प की सराहना

पद्मश्री तीजन बाई ने पत्रकार गजेंद्र रथ वर्मा का किया सम्मान, राजभाषा संकल्प की सराहना रायपुर। लोक कला पंडवानी की पुरोधा पद्मश्री तीजन बाई ने शुक्रवार को पत्रकार, फिल्मकार गजेंद्र रथ वर्मा का सम्मान किया। खरोरा निवासी गजेंद्र लंबे समय से छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन चला रहे हैं। वे प्रदेश के स्थानीय न्यूज चैनल में लंबे समय से कार्यरत है। इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ी अस्मिता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाया है। लोगों को अपनी कला और संस्कृति से जोड़ा है। ग्रामीण जनता की आवाज, उनकी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाया। प्रशासन को भी समस्या समाधान के लिए विवश किया। जिसके चलते वे आम छत्तीसगढ़िया की आवाज बनकर उभरे हैं।    इसके अलावा गजेंद्र रथ वर्मा छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। वे एक अच्छे स्क्रिप्ट राइटर है। गीतकार भी है। कई सामाजिक संगठन के माध्यम से प्रदेशवासियों को अपने हक के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसलिए उन्हें तीजन बाई ने सम्मानित किया और आगे भी छत्तीसगढ़ के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन को लेकर गाइडलाइन, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

खुले पांव रहने का संकल्प        

गजेंद्र रथ वर्मा ने राजभाषा दिवस पर एक बड़ा प्रण लिया है। उन्होंने राजभाषा छत्तीसगढ़ी में प्राथमिक शिक्षा की शुरुआत तक खुले पांव रहने का संकल्प लिया है। गौरतलब है कि द लोक मीडिया द्वारा साल 2021 के आखिरी दिन संगवारी जंक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक कला पंडवानी की पुरोधा पद्मश्री तीजन बाई उपस्थित थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति के लिए काम करने वाले युवाओं को सम्मानित किया, उनका उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ के माटी की महक को पूरे देश में फैलान के लिए ऊर्जा का संचार किया। साथ ही प्रदेश की कला, साहित्य को बचाने और समाज को जागरूक करते रहने की अपील की। कार्यक्रम में पद्मा विभूषण तीजन बाई ने अपने जीवन के अनुभवों को युवाओं से साझा किया। बता दें कि समारोह में सम्मानित युवा लोक कला, लोक साहित्य, लोक खेल व पारंपरिक लोक विधाओं के साथ ही लोक भाषा, रहन-सहन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। वे इसे सोशल मीडिया, पत्र-पत्रिका, टीवी चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में पर्वतारोही चित्रसेन साहू, फोक सिंगर कांतिकार्तिक यादव आरजे नमित हेमंत वैष्णव लतिका वैष्णव समेत 36 लोककला वाहको का भी सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न विधाओं से जुड़े युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन संगवारी जंक्शन के संस्थापक पत्रकार तेज साहू ने की। वे प्रदेश की परंपरा, साहित्य, विविध भाषा, पकवान व लोक कलाओं को विश्व पटल पर लाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर पंडवानी के पुरोधा पद्म विभूषण तीजन बाई ने नए वर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही युवाओं को संकल्पित होकर नया छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में लगातार काम करने का संकल्प भी दिलाया। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल छत्तीसगढ़ : गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा, छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी गिरफ्तार पेट्रोल 25 रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने किया ऐलान बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…