वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक श्रीनगर। नए वर्ष के शुरुआत पर एक दर्दनाक खबर सामने आई है। माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। इससे 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए। घटना लगभग 2.45 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एक तर्क (बहस) छिड़ा, जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे को धक्का दिया और भगदड़ मच गई। घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही मुआवजे का ऐलान किया।   जम्मू कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने बताया कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। मृतक लोगों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

नारायणा अस्पताल में इलाज

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया, 'माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना है। इसके अलावा घायलों को नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।' अब तक 26 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।  जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

कई लोगों की हालत गंभीर

घायल लोगों में से भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल 26 घायलों को माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रियासी के पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण है। मौके पर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। भगदड़ की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया।  माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएंगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा ने बताया कि कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यह भी पढ़े- 5 से 18 आयुवर्ग को इस तारीख से कोरोना टीका, को-विन पोर्टल पर कल से होगा रजिस्ट्रेशन नक्सली और कोबरा बटालियन के बीच भीषण मुठभेड़, एक जवान शहीद, कई नक्सली मारे जाने का दावा रायपुर रेंज के 162 पुलिस जवानों का प्रमोशन, देखिए सूची छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…