नव वर्ष में सफाई कर्मियों को कंबल वितरित, समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प
नव वर्ष में सफाई कर्मियों को कंबल वितरित, समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प
रायपुर। साल 2021 की बिदाई और नए वर्ष 2022 के स्वागत के लिए लोग जहां पार्टी की तैयारी कर रहे थे और जश्न मनाने निकले थे। वहीं राजधानी रायपुर में तीन युवाओं ने सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किया।
प्रयत्न के नाम से 31 दिसम्बर की रात युवाओं ने नेक कार्य करते हुए साल कि बिदाई सफाई कर्मियों को कंबल बांट करते हुए नए साल में हर दिन समाज हित में कुछ बेहतर करने का संकल्प लिया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
एनी राठौर, प्रखर शर्मा व मंदीप सिंघोत्रा ने तेलीबांधा तालाब में स्वच्छ रायपुर, स्वस्थ रायपुर को सार्थकता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किया। इस अवसर पर पार्षद कामरान अंसारी मौजूद थे। जिन्होंने युवाओं के इस प्रयत्न को सराहा और तारीफ की।
अच्छे कार्य में पैसे खर्च करें
एनी राठौर ने कहा कि हम कुछ बेहतर अलग करने के लिए सोचकर ये कार्य कर रहे है। मंदीप सिंघोत्रा ने कहा कि संपन्न लोग साल की बिदाई देने और स्वागत करने पार्टी करते है पर हम लोगों ने सोचा कि हम कोई अच्छे कार्य में पैसे खर्च करें।
30 लोगों को कम्बल बांटे
प्रखर शर्मा ने कहा कि हम तीन लोग मिलकर 30 लोगों को ठंडी के दिनों में उपयोगी कम्बल बांटे है। आगे भी जो बन सकेगा, वह कार्य करेंगे। अभी हमने सफाई कर्मियों को कम्बल वितरित किया, क्योंकि वो लोग ठंड की परवाह करे बगैर सुबह से अपने कार्य में लग जाते हैं तो हमने शुरुआत कम्बल वितरित कर किया, क्योंकि सफाई कर्मियों के ही योगदान से स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को लगातार तीन साल विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। हम लोग जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा प्रयत्न करेंगे, इसलिए ही हमने इस आयोजन का नाम प्रयत्न रखा है।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, रिकार्ड 279 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीज एक हजार से पार, देखिए जिलेवार आंकड़े
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल
Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…