ग्राहक पंचायत ने पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की
रायपुर। ग्राहक हित में कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। स्थानीय राम मंदिर परिसर में स्थित भरत भवन में ग्राहक पंचायत छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ग्राहक पंचायत के सचिव अमित वर्मा एवं संगठन मंत्री रविकांत जायसवाल ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहक पंचायत छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर जी सबनिश एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन को संबोधित करते हुए विवेक सक्सेना ने कहा कि ग्राहक जागरण के कार्य में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसके लिए सभी को सतत रूप से विभिन्न प्रकार की गतिविधि करते रहना चाहिये।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
संगठन मंत्री दिनकर ने बताया कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ता जागरण, प्रबोधन व व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य करती हैं। किसी भी समस्या का हल पहले आपसी समन्वय से ही हो यह हमारी नीति है। समाधान न निकलने पर ही उपभोक्ता फोरम में जाने के लिए मदद की जाती है। वर्तमान में ग्राहकों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
पेट्रोल डीजल में हो रही वृद्धि से महंगाई बढ़ती है जिसका सीधा प्रभाव आम जन पर पड़ रहा है। यदि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो काफी राहत मिल सकती है। अधिवेशन में उपस्थित सदस्यो द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन से मांग की गई कि पेट्रोल डीजल को शीघ्र ही जीएसटी में शामिल कर आम जनता को राहत दी जावे।
अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष जयंत हरदास, सचिव अमित वर्मा, सहसचिव निर्भय शर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख सुनीता मानिकपुरी, रायपुर उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, सचिव बद्री प्रसाद कुर्रे, दुर्ग अध्यक्ष उमेश पासवान, शशिकांत भावे राजनांदगांव, निशा चौबे बेमेतरा, दीपक ठाकुर बाराद्वार, करण सिंह भाटिया चाम्पा, बिलासपुर से राकेश चंद्राकर, रौनक श्रीवास्तव, प्रमोदसिंह, पवन पाठक, दीपमाला झा, विवेक पांडे, अंजू सूद सहित विभिन्न जिलों से ग्राहक पंचायत के सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, रिकार्ड 279 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीज एक हजार से पार, देखिए जिलेवार आंकड़े
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल
Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…