कोरोना से चिंता : केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, अस्थायी अस्पताल और कंट्रोल रूम बनाए
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केंद्र सरकार अब कोरोना संक्रमण को लेकर सख्त हो रही है। शनिवार को केंद्र ने राज्यों को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की जांच करने के लिए एडवाइज़री जारी की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में, स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को अस्थायी अस्पताल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने और मामलों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाने की सलाह दी है। साथ ही, जिला/उप-जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और कोविड डेडिकेटेड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्टर की समीक्षा करने की सलाह दी गई है।
पत्र में कहा गया है कि मामलों में अचानक तेजी आई है, इससे हो सकते है कि आने वाले समय में हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्टर में परेशानियां आ सकती है। इसके लिए अस्थायी अस्पतालों को फील्ड स्तर पर बनाया जाना चाहिए। साथ ही जिला स्तर पर सर्विलेंस सक्रिय किया जाना चाहिए।
31 दिसंबर को, भारत में कोविड के 16,764 केस सामने आए जो पिछले 70 दिनों के मुकाबले सबसे ज़्यादा मामले थे। शुक्रवार को राजेश भूषण और आईसीएमआर प्रमुख बलराम भार्गव ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अलग-अलग जगहों पर, चौबीसों घंटे रैपिड एंटीजन टेस्ट बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ को शामिल करने और हल्के सिम्टम वाले व्यक्तियों के लिए होम टेस्ट किट का इस्तमाल करने को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
यह भी पढ़े-
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…
छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, रिकार्ड 279 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीज एक हजार से पार, देखिए जिलेवार आंकड़े
Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल