कोरोना की तीसरी लहर की चिंता, सोनिया गांधी ने सीएम भूपेश से की बात, जानिए क्या कहा...

कोरोना की तीसरी लहर की चिंता, सोनिया गांधी ने सीएम भूपेश से की बात, जानिए क्या कहा... रायपुर। देश में कोरोना के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में नए मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है। इस गंभीर हालात के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हालात को लेकर चर्चा की। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, रिकार्ड 279 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीज एक हजार से पार, देखिए जिलेवार आंकड़े (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना बढ़ रहा है। सोनिया गांधी का फोन आया था, उन्होंने चिंता जताई। ओमिक्रोन का टेस्टिंग सेंटर हमें ओडिशा में दिया गया है। कुछ सैंपल की रिपोर्ट आई हैं, जिसमें ओमिक्रोन नहीं मिला। घबराने की स्थिति नहीं है। राज्य की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1477529447054016512?t=iYFAC1BQfEAOnQfr_6MU9Q&s=08 बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल 279 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 30 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। वहीं राज्य में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, बस्तर एवं बीजापुर 1-1, बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार एवं सुकमा से 2-2, राजनांदगांव से 4, सूरजपुर से 5, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 7 कोरोना संक्रमित पाये गए। वहीं राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1017 हो गई है। यह भी पढ़े- नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले… Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल