व्यापमं परीक्षा में बड़ी लापरवाही, कई अभ्यर्थी परीक्षा से हुए वंचित

व्यापमं परीक्षा में बड़ी लापरवाही, कई अभ्यर्थी परीक्षा से हुए वंचित रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( व्यापमं) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार को आयोजित ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी परेशान हो गए। एडमिड कार्ड पर गलत परीक्षा केंद्र देने के कारण उन्हें भटकना पड़ा।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) एक छात्र ने बताया कि एडमिड कार्ड में बीरगांव का पता है जबकि परीक्षा केंद्र रावा भाठा में दिया गया है। जिसके कारण एडमिट कार्ड लिए दर दर भटकना पड़ा। वहीं कई छात्र तो परीक्षा में भी नहीं बैठ पाएं। इस मामले में परीक्षा केंद्र के अधिकारी ने मीडियो को बताया कि जहां परीक्षा केंद्र है वह रावाभाठा क्षेत्र है। इसकी जानकारी पहले ही कोऑर्डिनेटर को दी गई थी, कॉलेज का नाम बिरगांव है, इसलिए अभ्यार्थियों को दिक्कत ना हो इसलिए जानकारी दे दी गई थी। बता दें कि ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक एवं सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली में ज्येष्ठ संपरीक्षक एवं सहायक संपरीक्षक (SAA21) भर्ती परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक हुई। द्वितीय पाली में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल (VAPR21) भर्ती दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक निर्धारित है। वहीं व्यापामं की गलती की वजह से कई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।