मंत्री टीएस सिहंदेव की तबीयत बिगड़ी, हेलीकाप्टर से पहुंचे रायपुर
मंत्री टीएस सिहंदेव की तबीयत बिगड़ी, हेलीकाप्टर से पहुंचे रायपुर
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबीयत बिगड़ गई है। वे सरगुजा से सभी कार्यक्रम खत्म कर हेलीकाप्टर से रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सर्दी खांसी की शिकायत है। सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वे रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए, यहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
यह भी पढ़े- कोरोना की तीसरी लहर की चिंता, सोनिया गांधी ने सीएम भूपेश से की बात, जानिए क्या कहा…
3 दिन से सरगुजा दौरे पर थे
स्वास्थ्य मंत्री सिंहहेव पिछले 3 दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर पहुँचकर विभागीय अधिकारियों के साथ संभाग स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में संभावित ओमिक्रॉन संक्रमण की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की।
गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम का किया शुभारंभ
वहीं 1 जनवरी को अम्बिकापुर में समग्र शिक्षा कौशल केंद्र पहुंचकर गणितीय कौशल विकास के लिए आयोजित 100 दिवसीय अभियान व प्रशिक्षण सह सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत 17 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिससे विद्यार्थियों का कौशल उन्नयन संभव होगा।
सर्दी खांसी की समस्या
इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हो गई। सर्दी खांसी होने के बाद से ही देर में एहतियातन अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। शुरुआती जांच के बाद सीधे शाम 4 बजे रायपुर लौटाया गए। उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बता दें कि पिछली बार स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने होम आइसोलेशन में इलाज कराया था। जिसके बाद स्वस्थ हुए।
यह भी पढ़े-
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…
Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल