तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, सीएएफ जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर

तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, सीएएफ जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर बिलासपुर। सड़क हादसे में एक सीएएफ जवान की मौत हो गई। मृतक जवान बीजापुर में पदस्थ था। छुट्टी में घर आया था। अंधेरा होने के कारण ट्रक से तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।   बताया जा रहा है कि जवान तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। रात में अंधेरा होने के कारण खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया, और उससे टकरा गई। मौके पर ही जवान की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम शिव नारायण पोर्ते पिता आनंद सिंह (30 वर्ष) है। वे बिलासपुर के ग्राम सेमरिया का रहने वाला था। वह बीजापुर में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स CAF में पदस्थ था। 15 दिन पहले वह छुट्‌टी पर अपने गांव आया था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था। दिन भर काम निपटाने के बाद रात में वह अपने गांव जा रहा था।

एफसीआई गोदाम के पास हादसा

कोटा स्थित एफसीआई गोदाम के पास पहुंचा था। इस दौरान गोदाम के पास ट्रक खड़े थे। उसकी तेज रफ्तार बाइक ट्रक क्रमांक MP 21 H 1645 से टकरा गई। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस की मदद से उन्होंने खून से लथपथ शिवनारायण को इलाज के लिए कोटा अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।