कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई 'असली' वजह

कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई 'असली' वजह स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बना ली है। अब 3 जनवरी को जोहानेसबर्ग में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इससे पहले कोच राहुल द्रविड मीडिया को संबोधित किया। लेकिन कप्तान विराट कोहली सामने नहीं आए। वे कोहली पहले मैच के पहले भी मीडिया का सामना नहीं किया।   गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले कोहली मीडिया के सामने आए थे। तब उन्होंने कप्तान छीने जाने पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अब फैंस जानना चाह रहे है कि कोहली मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं? (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

100वें टेस्ट के सामने आएंगे कोहली

इन सवालों का जवाब कोच द्रविड़ ने दिया। उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले मीडिया से बात की। कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसको जाना है और किसे नहीं, यह हम तय नहीं करते हैं। उन्होंने (मैनेजमेंट) ने ही कोहली को रोक कर रखा हुआ है। मैनेजमेंट चाहता है कि कोहली अपने 100वें टेस्ट से पहले मीडिया के सामने आएं। हम भी यही उम्मीद करते हैं कि आप भी उनके 100वें टेस्ट को सेलेब्रेट करेंगे और उससे जुड़े सवाल पूछना चाहेंगे।

सीरीज का तीसरा टेस्ट होगा 100वां मैच

विराट कोहली ने अब तक 98 टेस्ट खेले हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट उनका 99वां टेस्ट होगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मैच कोहली के करियर का 100वां टेस्ट होगा। इस लिहाज से उम्मीद की जा रही है कि कोहली तीसरे टेस्ट से पहले या बाद में मीडिया के सामने आ सकते हैं। यह भी पढ़े- नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले… Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल