स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव, कई कार्यक्रम में हुए थे शामिल
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव, कई कार्यक्रम में हुए थे शामिल
रायपुुर। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
इससे पहले सर्दी खांसी की शिकायत होने बाद मंत्री खुद को आईसोलेट कर लिया था। इसके बाद रायपुर में एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
सिंहदेव हेलीकाप्टर से देर शाम रायपुर आ गए थे, अब से कुछ देर पहले ही उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उन्हें कोविड संक्रमित बताया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। मंत्री सिंहदेव ने खुद को आईसोलेट कर लिया है।
सिंहदेव ने ट्वीटर पर लिखा कि, कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ।
मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।
मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्री सिंहदेव के स्वास्थ्य की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बाबा साहब टीएस सिंहदेव जी से बातचीत कर उनके स्वास्थाय के बारे में जानकारी ली है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
स्वास्थ्य मंत्री 3 दिन सरगुजा दौरे पर थे
स्वास्थ्य मंत्री सिंहहेव पिछले 3 दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर पहुँचकर विभागीय अधिकारियों के साथ संभाग स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में संभावित ओमिक्रॉन संक्रमण की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की।
गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम का किया शुभारंभ
वहीं 1 जनवरी को अम्बिकापुर में समग्र शिक्षा कौशल केंद्र पहुंचकर गणितीय कौशल विकास के लिए आयोजित 100 दिवसीय अभियान व प्रशिक्षण सह सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत 17 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिससे विद्यार्थियों का कौशल उन्नयन संभव होगा।
बता दें कि पिछली बार स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने होम आइसोलेशन में इलाज कराया था। जिसके बाद स्वस्थ हुए।
यह भी पढ़े-
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…
Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल