छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कड़ाके की ठंड, कंपकंपाने पर किया मजबूर

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कड़ाके की ठंड, कंपकंपाने पर किया मजबूर रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ की ओर उत्तर दिशा की हवा आ रही है। जिसने लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) देश के अन्य संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन ठंड बरकरार है। रायपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले 24 घंटे में प्रदेश की कुछ जगहों में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से हवा आ रही है और प्रदेश में मुख्यत: आकाश साफ रहने की संभावना है। इसलिए प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ ही न्यूनतम तापमान गिरावट होने की संभावना है। हालांकि छह जनवरी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। यह भी पढ़े- कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले… Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल