कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश

कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को कोरोना को लेकर रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने तथा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के भी निर्देश दिए हैं। स्कूल बंद करने और लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बघेल ने लोगों से भी अपील की है कि वे कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें, भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं को हतोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए है कि वो नियमित रूप से स्वास्थ्य दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, हवाई अड्डों पर आरटीपीसीआर के टेस्ट बढ़ाए जाएं, लोगों की नियमित जांच जाए और साथ ही जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर सक्रिय रह कर कोरोना पर रोकथाम के प्रयास करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लें, इसके लिए सभी विभागों से चर्चा की जाए। साथ ही विभिन्न संगठनों से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा कि आगे किस तरह का निर्णय लिया जाए। यह भी पढ़े- कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले… Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल