इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप
सुकमा। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस स्थिति के कारण प्रदेश में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इधर, सुकमा जिले में एक साथ 38 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले है। रिपोर्ट के बाद जिले में हड़कंप मच गया। सभी संक्रमित जवान कोबरा बटालियन के है, जिन्हें उपचार के लिए कैम्प के बैरक में ही क्वारंटीन किया गया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के अनुसार, रविवार को कोरापुट हेडक्वार्टर से कोबरा 202 के 75 जवान सुकमा पहुंचे थे, जिसके बाद सभी जवानों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट आज आने पर 38 जवान कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई।
जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी टेमेलवाडा कैम्प के बैरक में क्वारन्टीन कराया गया है।
वहीं एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि, 75 जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिनमे से 38 संक्रमित पाये गए है। सभी को हल्की सर्दी खांसी है। फिलहाल सभी को क्वारंटी कर उपचार जारी है।
यह भी पढ़े-
कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…
Under-19 Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल मुकाबला 9 विकेट से जीता
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल