भिलाई स्टील प्लांट में आगजनी की घटना, प्रबंधक आए आंशिक चपेट में
भिलाई स्टील प्लांट में आगजनी की घटना, प्रबंधक आए आंशिक चपेट में
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में आज हादसा हो गया। इस्पात संयंत्र के सेंटर प्लान-3 के कन्वेयर बेल्ट में मरम्मत के दौरान आग लग गई। निरीक्षण के लिए पहुंचे महाप्रबंधक की आंशिक रूप से झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल पोस्ट ले जाएगा, जहां से सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना पर फायर बिग्रेड और विभाग के कर्मचारियों ने 20 मिनट में काब पर काबू पा लिया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
निरीक्षण के लिए पहुंचे थे महाप्रबंधक
भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर सेंटर इन प्लांट के तीन कन्वेयर बेल्ट क्रमांक 112 में शट डाउन लेने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। आज निरीक्षण के लिए महाप्रबंधक प्रणब कुमार पहुंचे थे। 12:30 बजे के लगभग कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई।
अस्पताल में कराया भर्ती
इस दौरान उपस्थित महाप्रबंधक इस आगजनी की घटना में आंशिक रूप से चपेट में आ गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए संयंत्र के भीतर स्थित मेडिकल पोस्ट ले जाया गया।
संयंत्र प्रबंधक ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कन्वेयर गैलरी में बेल्ट क्रमांक 1 से लेकर मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान लगभग 12:30 में आगजनी की घटना हुई।
यह भी पढ़े-
कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश
इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप
कालीचरण की जमानत याचिका खारिज
कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल