नंदलाल देवांगन बने बिरगांव के महापौर, भाजपा के पतिराम को हराया

नंदलाल देवांगन बने बिरगांव के महापौर, भाजपा के पतिराम को हराया रायपुर। बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस का महापौर बन गया। पार्षदों ने नंदलाल देवांगन को महापौर चुना। अप्रत्यक्ष चुनाव में नंदलाल देवांगन को 25 वोट मिले, जबकि BJP प्रत्याशी पतिराम साहू को 15 वोट मिले। जोगी कांग्रेस ने बीजेपी का समर्थन किया था। लेकिन वे बीजेपी को जीता नहीं पाए। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बता दें कि कांग्रेस को यहां 40 में से 25 वोट मिले यानी 25 पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया। इसमें 6 निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी को महज 15 वोट ही मिले हैं। 3 निर्दलीय पार्षद पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। बाद में अन्य तीन ने भी कांग्रेस को समर्थन कर दिया। नंदलाल देवांगन वार्ड 25 से तीसरी बार चुनाव जीतकर आए थे। वे रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के करीबी माने जाते हैं। बीजेपी प्रत्याशी पतिराम साहू की बात की जाए तो वे वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कुमार वर्मा को 401 वोटों के अंतर से हराया था। बिरगांव नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं। नगर निगम बनने के बाद दूसरी बार 20 दिसंबर को चुनाव हुआ है, जिसमें कांग्रेस को 19, भाजपा को 10 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को 5 सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं 6 निर्दलीय पार्षद जीतने में कामयाब हुए हैं। यह भी पढ़े- कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप कालीचरण की जमानत याचिका खारिज कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले… वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भाषा और गणित कौशल बढ़ाने चलेगा अभियान, इस कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल