बलौदाबाजार : कोरोना संक्रमण के चलते धारा 144 लागू, इन कार्यक्रमों पर लगाई प्रतिबंध

बलौदाबाजार : कोरोना संक्रमण के चलते धारा 144 लागू, इन कार्यक्रमों पर लगाई प्रतिबंध बलौदाबाजार। कोविड-19 एवं उसके नये वेरियण्ट ओमिक्रान के संक्रमण पर नियंत्रण एवं रोकथाम के आज जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन आदेश जारी करते हुए पुनः धारा 144 लागू कर दिया हैं। जिले के राजस्व सीमा अंतर्गत सभी प्रकार की जुलूस, रैली,सभाओं एवं सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक एवं खेल आयोजनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। होटल, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, सिनेमा हाॅल,थियेटर, मैरिज हाॅल, जिम, कोचिंग सेंटर का संचालन उनकी कुल क्षमता के 33 प्रतिशत व्यक्तियों के लिए मास्क धारण करने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर किया जा सकेगा। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

सभी दुकानें बंद रहेगी

कोविड संव्यवहार जैसे-मास्क, सेनेटाईजर, दो गज दूरी का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत गुमास्ता दिवस जैसे नगरपालिका परिषद् बलौदाबाजार- शुक्रवार,नगर पंचायत पलारी-शनिवार, नगर पंचायत लवन-बुधवार, नगरपालिका परिषद् भाटापारा- मंगलवार,नगर पंचायत सिमगा-। बुधवार, नगर पंचायत कसडोल- शनिवार,नगर पंचायत टुण्ड्रा-रविवार, नगर पंचायत बिलाईगढ - रविवार एवं नगर पंचायत भटगांव-रविवार को सभी दुकानें बंद रहेगी।

दो गज की दूरी, गोल निशान लगाए

सभी संचालित दुकानों में निःशुल्क वितरण अथवा विक्रय हेतु मास्क रखना तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के उपयोग हेतु सेनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। दुकान के बाहर ग्राहकों के मध्य दो गज की दूरी बनाये रखने के लिए गोल निशान बनाकर चिन्हांकित किया जाना अनिवार्य होगा। उक्त आदेश का उलंघन करने वाले व्यक्ति,प्रतिष्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

आदेश अल्प समयावधि में लागू

यह आदेश अल्प समयावधि में लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामिली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जाता है। आदेश का व्यापक प्रचार- प्रसार तथा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप कालीचरण की जमानत याचिका खारिज कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…