स्कूल बंद, कोरोना के चलते डीईओ ने लिया फैसला, लेकिन
रायपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। राजधानी की सभी स्कूल ( पहली से 12वीं, सरकारी व निजी स्कूल) तत्काल आदेश से बंद कर दी गई हैं। छात्रों के स्कूल आने पर अभी पाबंदी रहेगी। लेकिन शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे। वहीं पहले की तरह आनलाइन कक्षाएं संचालित होगी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
इस मामले में रायपुर डीईओ एएन बंजारा ने एक मीडिया को बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सभी ऑफलाइन कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़े- बलौदाबाजार : कोरोना संक्रमण के चलते धारा 144 लागू, इन कार्यक्रमों पर लगाई प्रतिबंध
बता दें कि कई जिलों में बढ़ते कोरोना वायरस देखते हुए कलेक्टर ने धरना प्रदर्शन, जुलूस रैली, राजनीतिक सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, धार्मिक कार्यक्रम पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। साथ ही सिनेमाघर स्विमिंग पुल, हॉस्टल, रेस्टोरेंट में एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित करने का आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 698 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई थी। वहीं 29 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद के बाद डिस्चार्ज किया गया था। प्रदेश में कोरोना वायरस की संख्या 1942 हो गई है। इससे सरकार अलर्ट हो गई।
यह भी पढ़े-
कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश
इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप
कालीचरण की जमानत याचिका खारिज
कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…