छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक, जगेश्वर प्रसाद वर्मा बोले- 'समाज सुई-धागे का कार्य करती है ना कि कैंची का'

छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक, जगेश्वर प्रसाद वर्मा बोले- 'समाज सुई-धागे का कार्य करती है ना कि कैंची का' रायपुर। राजधानी रायपुर के तात्यापारा स्थित कुर्मी बोर्डिंग भवन में नवनिर्वाचित राज प्रधान जगेश्वर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में 2 जनवरी को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक के पहले भारतीय परंपरा के अनुरूप सामाजिक महापुरुषों के प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पिछले दिनों दिवंगत सामाजिक व्यक्तियों की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

दो पारिवारिक समस्याओं का समाधान

बैठक में दो पारिवारिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण पर सुनवाई की गई। प्रकरण की सुनवाई के दौरान सामाजिक संगठन का उद्देश्य परिवार को जोड़ना बताते हुए कहा गया कि "समाज सुई -धागे का कार्य करती है ना कि कैंची का " । यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो

संगठन को मजबूत बनान सहयोग राशि

संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रति सदस्य ₹20 वार्षिक सदस्य राशि की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। हमारा सौभाग्य रहा कि हमने अतिथि के रुप में ठाकुर राम वर्मा  राज प्रधान तिल्दा राज को पाकर गौरवान्वित हुए, साथ-साथ हमारे संरक्षक गण बी.आर. वर्मा, चिंताराम वर्मा एवं संतोष आडिल की उपस्थिति ने हमें संबल प्रदान किया। बैठक में रायपुर राज के उपराजप्रधान दिनेश सरसीहा, युवाध्यक्ष टिकेश वर्मा, उपाध्यक्ष राणा वर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष टिकरिहा के साथ-साथ समस्त पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, क्षेत्र प्रधान, इकाई प्रमुख एवं गणमान्य स्वजन माता, बंधु उपस्थित रहे।

मातृ शक्ति की भागीदारी

बैठक में जगेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि मातृ शक्तियों की बहुत संख्या में उपस्थिति यह दर्शाता है कि हमारे समाज में महिलाओं की भी सामाजिक भागीदारी अच्छी है।उपरोक्त जानकारी रायपुर राज के राजमंत्री बृजराज सिंह वर्मा के द्वारा दी गई। यह भी पढ़े- कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप कालीचरण की जमानत याचिका खारिज कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…