छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका, मौसम वैज्ञानिक ने इस तारीख की दी चेतावनी
रायपुर। छत्तीगढ़ में फिर बारिश की आशंका है। क्योंकि यहां हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। हवा की दिशा दक्षिण पूर्व हो गई है। इसकी वजह से प्रदेश भर में हल्की बारिश और ओला गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 9 से 13 जनवरी के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ ओले भी गिरेंगे। साथ ही बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। दोपहर को धूप रही और शाम होते ही मौसम में ठंडकता आ गई। रात के वक्त ठंड में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़े- सावधान, छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, मिले 1059 नए मरीज, जानिए आपके जिले की स्थिति
प्रदेश भर में बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड में बढ़ोतरी के कारण इन दिनों ऊलन कपड़ों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। ऊलन बाजार संस्थानों में गर्म कपड़ों पर 20 फीसद तक छूट दी जा रही है।
यह भी पढ़े- स्कूल बंद, कोरोना के चलते डीईओ ने लिया फैसला, लेकिन