आतंकी मुठभेड़ मेें सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक पाकिस्तानी समेत जैश के 3 आतंकी ढेर

आतंकी मुठभेड़ मेें सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक पाकिस्तानी समेत जैश के 3 आतंकी ढेर नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह तलाशी अभियान के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इसमें से एक पाकिस्तानी नागरिक है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर जनरल ने बताया कि इन आतंकियों के पास से 2 एम-4 कार्बाइन और 1 एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले मीडिया ने बताया, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये , जिनमें एक पाकस्तिानी भी शामिल है। यह भी पढ़े- सावधान, छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, मिले 1059 नए मरीज, जानिए आपके जिले की स्थिति पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता बताया। आईजी कश्मीर ने ट्वीट किया , 'एक पाकस्तिानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। दो एम-4 कार्बाइन और एक एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। हमारे लिए एक बड़ी सफलता।ह्व दक्षिणी कश्मीर में सोमवार के बाद से यह दूसरी मुठभेड़ है। कुलगाम जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये थे।' यह भी पढ़े- यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…