सिंगर सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव, लोगों को दिया ये संदेश

सिंगर सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव, लोगों को दिया ये संदेश मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट फेसम सिंगर सोनू निगम कोरोना की चपेट में आ गए है। सोनू निगम के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इससे पहले कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना  संक्रमित हो चुके हैं। सोनू ने सोशल मीडिया में दी जानकारी सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। सोनू निगम ने वीडियो में बताया- मैं कोविड पॉजिटिव हूं इस समय। मुझे भुवनेश्वर में परफॉर्म करने और सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग के लिए भारत आना था। इसलिए मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैंने फिर से टेस्ट कराया और फिर से मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

'सोनू ने कहा- मेरा गला ठीक है'

सोनू ने आगे कहा- मुझे लगता है कि लोगों को इसके साथ रहना सीखना होगा। मैंने वायरल और खराब गले में भी कॉन्सर्ट किए हैं। और यह उससे काफी बेहतर है। मैं कोविड पॉजिटिव हूं, लेकिन मैं मर नहीं रहा हूं। मेरा गला भी ठीक है। लेकिन मुझे उन लोगों के लिए बुरा लगता है, जिन्हें मेरी वजह से नुकसान हुआ है।

सोनू को डर

सोनू निगम ने आगे कहा- इस वेव में जितना लोग घिर रहे हैं, इससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। यह ज्यादा जल्दी बढ़ रहा है और इससे हाहाकार मच रहा है। मुझे हम लोगों के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि अभी-अभी काम शुरू हुआ है और ऐसे में फिर बैठना पड़ेगा घर में बिना किसी काम के। मुझे थिएटर से जुड़े लोगों और फिल्म निर्माताओं के लिए भी बुरा लग रहा है, क्योंकि पिछले दो साल से काम प्रभावित हो रहा है. लेकिन उम्मीद है कि चीजें ठीक होंगी।" यह भी पढ़े- सावधान, छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, मिले 1059 नए मरीज, जानिए आपके जिले की स्थिति

सोनू के बेटे और पत्नी भी पॉजिटिव

वीडियो के अंत में सोनू ने बताया कि उनका बेटा और पत्नी भी कोविड पॉजिटिव हैं। सोनू ने यह भी कहा कि वो डेढ़ महीने से अपने बेटे से मिले नहीं थे, इसलिए बेटे से मिलने दुबई आए थे, लेकिन अब वो ज्यादा टाइम अपने बेटे के साथ स्पेंड कर सकते हैं। यह भी पढ़े- यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश इस जिले में कोरोना विस्फोट, 38 जवान मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…