भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 16 से अधिक लोग गंभीर
रांची। पाकुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी है। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई है। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
अमरापाड़ा थाना पुलिस का कहना है कई लोग बेहोश हैं और सर्दी बहुत है इसलिए दुर्घटना का सही आंकड़ा नही मिल रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी हुई है। मौके से जो तस्वीरें आई हैं उनमे मृतकों के शव सड़क पर बखड़े हुए दिख रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका, मौौसम वैज्ञानिक ने इस तारीख की दी चेतावनी
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला की समीप पगला बाबा कंपनी की बस और सिलेन्डर लदी ट्रक सामने से टकरा गई। तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ही बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनो गाड़ियों में काफी क्षति हो गई है। मृतकों में अधिकांश लोग बस पर सवार थे। टक्कर के बाद बस में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। टक्कर का धमाका सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़े- सावधान, छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, मिले 1059 नए मरीज, जानिए आपके जिले की स्थिति
इस घटना में अभी 8 लोगों की मौत की पूष्टि की गई है। लेकिन, स्थानीय लोग 10 से ज्यादा लोगों के मरने की बात कह रहे हैं। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। घायलों का भी सटीक आंकड़ा नही मिल रहा है। मौसम सर्द होने की वजह से बस में सवार सभी लोग चोटिल हैं।
यह भी पढ़े- सिंगर सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव, लोगों को दिया ये संदेश
स्थानीय लोग भी राहत और बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं। वे पुलिस की मदद कर रहे हैं। दुर्घटना में पीड़ित लोगों की पहचान की जा रही है। अमरापाड़ा पुलिस ने बताया है कि जो जानकारी मिलेगी उसे शेयर किया जाएगा।
यह भी पढ़े-
यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो
कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश
कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…